बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को कन्या भ्रूण हत्या विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। इस दौरान हिंद कराटे एकेडमी के कोच ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए।
संगोष्ठी का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों को पिछाड़कर हर क्षेत्र मेें अपने परिजनों का नाम रोशन कर रही है, इसके बाद भी बेटियों को हीन भावनाओं से देखा जा रहा है। आज भी ग्रामीण आंचल मेें बेटी को शिक्षा से दूर रखा जा रहा है, जो कि गलत है। कार्यक्रम में बेटियों ने सर्व शिक्षा अभियान व शिक्षा के महत्व पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आए अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में हिंद कराटे एकेडमी के कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि यदि कोई तमंचा सीने पर तान देे इस कठिन परिस्थिति में मार्शल आर्ट से तमंचाधारी एक ही वार में धूल चाट सकता है। छात्राओं को लाठी, तलवार, कराटे, ताईक्वांडो, जूडो, वुशू आदि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान दीपा, शगुन, भारती, सुनीता, उषा, बबीता, बरखा, संतोष, सविता आदि रहे।