फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमेें छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। डॉ. मनीष तोमर ने डिप्रेशन के मानव शरीर पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने डिप्रेशन की बीमारी के कारण, लक्षण व उपचार के विषय में जानकारी दी। बाद मेें स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर कोताना रोड पर रैली निकालकर वहां से गुजरने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. मनीष तोमर और जेपी सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें संगीता, वंदना, दुर्गेश, दीपा, विदेश्वरी, रुचिता, रैनेंद्र, संतोष, प्रमिला आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें