बड़ौत (बागपत)। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में शनिवार को स्व. संजीव कुमार की स्मृति में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि छपरौली चेयरमैन संजीव कुमार, डायरेक्टर पुनीत, प्रबंधक सत्यपाल, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण ने किया। प्रतियोगिता में रिले रेस, फुटबॉल, बास्केटबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद के मुकाबलों में भगत, शिवाजी, आजाद व बोस हाउस के बच्चों ने जीतने के लिए खूब पसीना बहाया, जिसमें विजेता शिवाजी हाउस के बच्चे रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 9 स्वर्ण पदक, 9 सिल्वर व 4 कांस्य पदक जीते। द्वितीय स्थान पर आजाद हाउस के बच्चे रहे, जिन्होंने 7 स्वर्ण, 3 सिल्वर व 8 कांस्य पदक जीते। तीसरे स्थान पर भगत हाउस के बच्चे रहे। टीम ने 6 स्वर्ण, 8 सिल्वर व 8 कांस्य पदक जीते। विजेता बच्चों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा निर्देशिका अंजली तोमर, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार, मीनाक्षी, दीपक, गौरव, पारुल, रेनू, काजल, पिंकी, रितु, संध्या, राजेश, लांबा, रेशू, शिवानी, कविता, पूजा, मंजू, कुशल, अनुज कुमार आदि का योगदान रहा।