फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित दंपति का धरना जारी, पति की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हादसे के आरोपी चालक और वाहन को बरामद न करने पर दलित दंपति ने बच्चों के साथ दूसरे दिन भी धरना दिया। धरने पर बैठै पति की हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाते हुए हिलवाड़ी का दलित परिवार अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। नीलम पत्नी लोकेंद्र ने बताया कि चालक और वाहन को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो उन्होंने परिवार के साथ धरना शुरू कर दिया है। उसने बताया कि पति ने मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है, जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। पुलिस ने पांच माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जबकि उनके पास गाड़ी का नंबर भी हादसे के तुरंत बाद दे दिया था। यह वजह है कि उनकी कोई सुनवाई पुलिस नहीं कर रही है। चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ती तो वह भी अपने पति की साथ भूख हड़ताल शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें