फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उपकरण कर दी विकलांग बच्चों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बीआरसी बड़ौली पर मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान एवं समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों मेें पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य कैंप मेें बिना उपकरण ही बच्चों की जांच कर दी गई। इससे अभिभावकों ने नाराजगी जताई और इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को बीआरसी बड़ौली पर सर्व शिक्षा अभियान एवं समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों मेें पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया था, सूचना पर काफी संख्या मेें परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने कैंप में अनदेखी करने का आरोप लगाया और बताया कि इस कैंप मेें जब कोई उपकरण ही नहीं था, तो जांच कैसी। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं मेें अनदेखी का आरोप लगाया। हालांकि इस दौरान बीआरसी पर मौजूद एबीएसए विनोद वर्मा, राजीव तोमर ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि कैंप मेें 50 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमेें से 28 बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। इस अवसर पर एबीआरसी राजीव कुमार, योगेन्द्र सिंह, अब्दुल, परवेज, लोकेश तोमर, अमित, प्रदीप, राजपाल, सीमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें