फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान न होने तक नहीं काटने देगें विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम से वार्ता कर कहा कि जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होता, वे बकाया भुगतान पर कनेक्शन नहीं काटने देंगे। एसडीएम ने विद्युत अधिकारियों को बुलाकर इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को तहसील मेें किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम आशीष कुमार को शिकायत की कि गन्ने का भुगतान न होने से किसान बिजली का बिल देने में असमर्थ हैं, लेकिन विद्युत अधिकारी उनके कनेक्शन काट रहे हैं। अधिकारियों को ऐसा करने से रोकने के निर्देश दिए जाएं। एसडीएम ने कहा कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। बाद मेें संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता, तब तक कनेक्शन नहीं काटने देंगे। यदि कोई टीम गांव में आती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इनमें बलजोर आचार्य, ब्रजपाल चौधरी, रामफल, विक्रम आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें