बड़ौत (बागपत)। ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में नेशनल अनवेशिका एक्स पेरिमेंटल स्किल टेस्ट (एनएईएसटी) के प्रथम चरण का आयोजन किया, इसमें भाग लेने के लिए 20 छात्रों का चयन रविवार को तुलसी गार्डन में आयोजित स्क्रीनिंग चरण में किया।
रमन आईएपीटी आगरा द्वारा एनएईएसटी के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में किया। आगरा से आए डॉ. आरके अवस्थी ने चयनित छात्रों को तीन-तीन प्रयोग करने के लिए दिए। प्रायोगिक प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में रुद्र प्रताप प्रथम, श्रृष्टि जैन द्वितीय और अभिजीत तृतीय रहा। प्रथम स्थान पर चयनित रुद्रप्रताप को सेमीफाइनल चक्र के लिए कानपुर भेजा जाएगा। प्रतियोगिता का अगला चरण 28 सितंबर को कानपुर में होगा। इसमें भौतिक विज्ञान के शिक्षक मुकुल राठी, डॉ. केएस सिंह, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल, आशीष गुप्ता, दिपेंद्र, सुमित, आशीष, विपिन, विकास का योगदान रहा।