फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण में बनाए 2116 के राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गरीब को अन्न योजना पखवाड़ा और शासन द्वारा चलाए गए सर्वेक्षण में जिला आपूर्ति विभाग ने 2116 पात्रों के राशन कार्ड जारी किए, इसके तहत 9970 यूनिट दर्ज की। सभी को ऑनलाइन फीडिंग करा दी । 114 अपात्रों को सत्यापन से बाहर किया।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से लाभार्थियों के लिए सर्वेक्षण कराया जाएगा। वहीं विभाग की ओर से हर गरीब को अन्न योजना भी संचालित है, जिसके तहत पखवाड़ा चलाया गया। दोनों योजनाओं के तहत राशन कार्ड से वंचित लाभार्थियों को खोजकर उनके आवेदन लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के लिए 2230 लोगों ने आवेदन किया था, जिसके तहत सभी का सत्यापन कराया गया। इनमें से 114 लोग अपात्र पाए गए। 2116 पात्र मिले हैं, जिनमें 9970 यूनिट दर्ज की गई है। सभी को ऑनलाइन अपलोड करा दिया गया है। इसके तहत राशन कार्ड जारी किए गए हैं। लोगों से अपील की जो भी योजना से वंचित हैं, वह अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि परिवार की मुखिया सहित सभी का आधार कार्ड की डिटेल दी जाए। मुखिया के बैंक खाते को भी अपलोड करना होगा। सत्यापन के बाद पात्रों का चयन होगा, जिसके बाद राशन कार्ड जारी हो जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा कि किसी भी तहसील क्षेत्र के आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या को रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें