सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल बनी कांवड़ यात्रा
बड़ौत/दाहा। कांवड़ यात्रा हिंदु-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल भी बनीं। जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवडिय़ों को फल वितरित किए।
बड़ौत में बिजरौल रोड पर जलालपुर गांव के प्रधान शाहिद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने सचिव भूपेन्द्र के साथ शिव भक्तों को केले व सेव वितरित किएं। फूंसवाली मस्जिद पर जमीरूद्दीन अब्बासी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कैंप लगाकर वहां से गुजरने वाले शिवभक्तों को निशुल्क दवाएं फल और जूस वितरित किए। बरनावा गांव के प्रधान जरीफ और उनके साथियों ने गांव में शिविर लगाया और शिवभक्तों की सेवा की। ग्राम प्रधान जरीफ ने कहा कि हमें एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस दौरान लाइक, जमील कुरैशी, सीनू कुरैशी, भूरू कुरैशी, सोनू कुरैशी, बाबू, ब्रजपाल ठेकेदार मौजूद रहे।