फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा पहुंची पुलिस, पीएसी और आरएएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आठ अगस्त से लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारी चल रही हैं। अन्य जिलों से पुलिस फोर्स पहुंच गया है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ मार्ग और मंदिर का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी कार्ड बांटे। मंगलवार को ब्रीफिंग की जाएगी। एसपी का कहना है कि ड्यूटी प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में मेले का आयोजन होगा। हरिद्वार से गंगाजल लाकर लाखों की संख्या में कांवड़ियां मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में 37 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। मेले में ढाई हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद आदि जोन से पुलिस फोर्स जिले में पहुंच गया है। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ पहुंच गई है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर से पुलिस फोर्स पहुंच गई है। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड बांटे गए। मंगलवार को ब्रीफिंग होगी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में एक एएसपी, दो सीओ, चार इंस्पेक्टर एवं 96 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई है। 12-12 सिपाही दो-दो घंटे की शिफ्ट में गर्भ गृह में ड्यूटी करेंगे। शिवलिंग पर अभिषेक करने वाले कांवड़ियों को भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। बागपत से बड़ौत तक दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांवड़ सेवा शिविर देखे। इसके बाद पुरा गांव स्थित मंदिर में व्यवस्थाओं और तैयारियां का भ्रमण किया।

अस्थाई कोतवाली और दो कंट्रोल रूम
बागपत। श्री परशु रामेश्वर मंदिर पुरा में अस्थाई कोतवाली बनाई गई है। दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम मंदिर के अंदर होगा। इससे मंदिर के अंदर की जानकारी मिलेगा। एक कंट्रोल रूम मेला परिसर में बनाया।

पहली बार लगेगी दो लाइनें
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पहली बार जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की दो लाइनें लगेंगी। एक लाइन बुढ़सैनी मार्ग की तरफ और दूसरी लाइन मेरठ मार्ग से आने वाले कांवड़ियों के लिए लगाई जाएगी। दोनों लाइनें मंदिर में अंदर जाकर एक हो जाएंगी। जलाभिषेक कर मंदिर से बाहर आने पर कांवड़ियों को परेशानी नहीं होगी।

पुरा में आठ को पहुंच जाएंगे कांवड़िया
बागपत। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर परशु रामेश्वर मंदिर पुरा में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्त कांवड़िया आठ अगस्त से आने शुरू हो जाएंगे। सात अगस्त तक कांवड़िया का जत्था मुजफ्फरनगर के बायावाला से जिले में एंट्री करता है। वर्तमान में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कांवड़िया गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह रहेंगे इंतजाम
एसपी -1
एएसपी -4
सीओ - 10
इंस्पेक्टर - 38
सब इंस्पेक्टर - 255
आरक्षी - 1000
महिला कांस्टेबिल - 80
फायरमैन - 14
होमगार्ड - 500
पीएसी - चार कंपनी
आरएएफ - एक कंपनी
बाढ़ नियंत्रण दस्ता - दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें