बच्चों ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, शुष्क शैल, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर, मोटर कार, विद्युत घंटी, सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा आदि सहित करीबन उन्नीस मॉडल और प्रोजेक्ट बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी में आए अभिभावक और अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की जमकर सराहना की। निर्णायक मंडल में संजय जैन, आशीष जैन एवं हर्षित जैन ने प्रदर्शनी में मीन्स ऑफ ट्रांसपोर्ट को प्रथम, ग्रीन हाउस इफेक्ट को द्वितीय, जंतर-मंतर को तृतीय स्थान पर घोषित करते हुए मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। ब्यूरो