फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कबड्डी खिलाड़ी का साई के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी टीकरी की कबड्डी खिलाड़ी अंकुश राठी का स्पोर्ट्स अॅथारिटी ऑफ इंडिया (साई) के गुजरात के गांधीनगर स्थित सेंटर के लिए चयन हुआ है। एकेडमी पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। कोच मदन सिंह ने बताया कि तीन दिन तक ट्रायल हुआ। इसमें एकेडमी की कबड्डी खिलाड़ी अंकुश राठी ने भी प्रतिभाग किया। खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने साई के लिए उसका चयन कर लिया है। उसके चयन से एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। अब वह गुजरात में प्रशिक्षण लेगी। बृहस्पतिवार को एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। नरेश राठी, सत्यवीर राठी, ईश्वर सिंह, मास्टर श्याम सिंह, ओमवीर, रमेश, कदम सिंह, विपिन, कृष्ण, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें