बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल व कॉलेजों में अमर शहीद चंद्र्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का धूमधाम से समापन हो गया। स्कूली बच्चों ने उनके जीवन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम के समापन पर सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने अमर शहीद चंद्र्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव डा. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बच्चों को चंद्र्रशेखर आजाद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ और बच्चों को अमर शहीद चंद्रशेखर की बहादुरी के किस्से सुनाए और उनके जीवन से सीख लेकर देश व राष्ट्र हित में काम करने का आह्वान किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी।
विजयीभव विद्यापीठ में चेयरमैन सतीश मान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने मरते दम तक अंग्रेजों के हाथ न आने की कसम खाई थी और मरते दम तक अंग्रेजों के हाथ भी नहीं आए। भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। संचालन मीनाक्षी व विवेक ने किया। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें राव फारूख महमूद, मोनिका आदि का योगदान रहा।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बच्चों को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बहादुरी के किस्से सुनाए। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। संचालन रणपाल ने किया। इसमें स्कूल के प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, अदिति, प्रीति का योगदान रहा।
माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें मीनाक्षी, रुपाली सैनी, पूजा, ओमप्रकाश शर्मा, सचिन शामिल रहे।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं मेें वंशिका, यशवी, रिया, दिशा, साक्षी, विराज, अंकुश, शुभम, अराध्या, खुशी, ऋषभ आदि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार, दीपक शर्मा, सुषमा कौशिक, विनीत तोमर, प्रदीप, आशीष, प्रीति चौहान, मिनी, ईशान, अक्षय, वैभव, मनीषा, छवि, वर्षा, ममता, मेघा, सौम्या, पूनम, इंदु, माला, सिंधु, आंसु का योगदान रहा।