फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाज हर्ष को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित समारोह में गाजियाबाद में हुई सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता मेें चुने गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, कोच प्रतीक तोमर और पीटीआई गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कोच प्रतीक तोमर ने बताया 21 मई से आठ जुलाई तक गाजियाबाद में सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता चली। इसमेें 32 टीम शामिल रहीं। इसमें बागपत की क्रिकेट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में जेवी कॉलेज के छात्र हर्ष कुमार ने बागपत क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी कर 17 विकेट प्राप्त कीं। पीटीआई गौरव तोमर ने बताया कि हर्ष कुमार को प्रतियोगिता मेें अच्छे प्रदर्शन पर प्रदेश की अंडर-14 टीम मेें चयनित किया। स्वागत करने वालों में प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, हरवीर सिंह बालियान, सत्यवीर सिंह, राजीव मान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें