फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में राहुल गांधी का प्रदर्शन शर्मसार- कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) । वाजिदपुर गांव में शनिवार की देर शाम आयोजित नाटक मंचन कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने ग्रामीणों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम के गले की घटना की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा देश की संसद में अविश्वास प्रस्ताव के ऊपर बहस हुई, इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री के ऊपर व्यक्तिगत हमले किए और बाद में बिना अनुमति के प्रधानमंत्री महोदय के गले जाकर मिले जो बहुत ही घटिया प्रदर्शन है। अंत में अपनी सीट पर आकर बैठे भी नहीं वहां सीट पर बैठते ही किसी की तरफ आंख मारी। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं आपके पिताजी राजीव गांधी की हत्या की। आपकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या हुई। आपकी आंख मारने का स्टाइल कैमरों ने पकड़ लिया इससे पूरा देश आप पर शर्म महसूस कर रहा है। इसमें सोनू कश्यप, सागर कश्यप, सचिन कश्यप, ओमपाल कश्यप, तेजपाल कश्यप, राजू, राज सिंह कश्यप, विकास कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें