फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा मानव जीवन के खतरनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

एस्रो, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया एवं लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली के छात्र-छात्राओं, प्रोफेसर और एस्रो के सदस्यों ने दाहा गांव में खेती पर रिसर्च किया। इसके बाद तवेला गढ़ी में जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बुधवार को अमरीकी छात्र-छात्राएं, प्रोफेसर एवं एस्रो के पदाधिकारी दाहा गांव में किसान यशवीर राणा के खेत मेें पहुंचे। वहां उन्होंने जल और खेती की जमीन पर रिचार्ज किया। उन्होंने कहा कि खेतों में डाली जा रही कीटनाशक दवा लोगों के जीवन के लिए खतरनाक है। फसलों के माध्यम से लोगों के खाने तक दवा का असर पहुंच रहा है। इसका दुष्प्रभाव कैंसर जैसी बीमारी पैदा करता है। इसके बाद तवेला गढ़ी में जल संरक्षण के अंतर्गत छात्र और छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए गए पोस्टरों को पूरे गांव में लगवाया। साथ ही लोगों को पानी से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर संजय राणा, प्रोफेसर मीनल राणा, आरुषि, हेली, कैन, आर्शिया, आकांक्षा, किम्बर्ली, हिमानी, आकांशा, ग्लोरिया, तन्वी, उमा, लॉरेंस, उमंग, एना, सृष्टि मलिक, जैसमिन, स्नेहा, ज्योति, रिया, राजा, हेमंत, यशवीर राणा, ग्राम प्रधान के पति सुशील राणा, विजय सिंह राठी, हरपाल सिंह, रविंद्र राणा, धीरज राणा, ब्रजराज, बलदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें