फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ऑफिस के लिए 54 विभागों के अफसरों का प्रशिक्षण हुआ संपंन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट एनआईसी में चल रहे ई-ऑफिस का प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। दो पाली में 54 विभागों के अधिकारी और उनके सहायकों को प्रशिक्षण दिया। नोडल अधिकारी पीसी जायसवाल ने बताया कि कोई भी समस्या आए तो मास्टर ट्रेनरों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के 54 विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था 15 अगस्त से लागू होगी। इससे अफसरों को बोझ कम हो जाएगा और लंबित प्रकरण समाप्त होंगे। इसका लाभ आम जन को भी पहुंचेगा। अधिकारियों को दफ्तरों तक फाइलों को ढोना नहीं पड़ेगा। नौ जुलाई को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में भारत सरकार और यूपी सरकार के मास्टर ट्रेनरों ने दो पाली में प्रशिक्षण दिया। बुधवार को 54 विभागों का प्रशिक्षण समाप्त हो गया। जिला विज्ञान सूचना अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय ने बताया कि सभी अफसर प्रशिक्षण में शामिल रहे। मास्टर ट्रेनरों ने सही प्रकार से प्रशिक्षण दिया। कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से लाभ पहुंचेगा। अफसरों का भी बोझ कम हो जाएगा। ई-ऑफिस के नोडल अधिकारी सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें