अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव निवासी इमरान और अली मारुति वैन में दाल बेचते हैं। मंगलवार को की शाम छह बजे सामान बेचकर वापस गांव लौट रहे थे। जब वे बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर कैड़वा गांव के पास पहुंचे तो ट्रक को ओवर केट करते समय कार सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने कार को भी खाई से बाहर निकाला। इस अफरा-तफरी में कुछ लोग गिरी हुई दाल व अन्य सामान ले गए। ब्यूरो