छपरौली (बागपत)। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चार ब्लॉक में आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया गया। परिसर में मेले का आयोजन किया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
छपरौली ब्लॉक के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड मुख्यालय छपरौली पर आजीविका एवं कौशल विकास मेले का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया है जो सराहनीय है। मेले में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, ग्राम स्वरोजगार योजना और समाज कल्याण विभाग भी महिलाओं को प्रेरित कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रुप में मलकपुर शुगर मिल कि गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ाने की सार्थक पहल है। स्वरोजगार मेले से प्रेरणा लेकर महिलाएं स्वयं सहायता समूह चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रही है। भाजपा शासन मे गुंडाराज से मुक्ति मिल रही है। अपराधी या तो जेल मे है या पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके है। वेद पाल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं का सहभागिता बढ़ाने का काम किया जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजीव कुमार ने भी मेले के आयोजन को सफल प्रयास बताया। विभागों ने स्टाल लगाए। इसमें योजनाओं की जानकारी दी। संचालन एडीओ पंचायत एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्णपाल मान ने किया। इसमें मोहम्मद असलम, कृपाल सिंह, सुमन, आरती, पूनम, विशाखा, सुशीला, कमलेश, बालेश, बिमलेश उपस्थित रही।
पिलाना खंड विकास कार्यालय परिसर में आजीविका मिशन और कौशल विकास मेले का आयोजन हुआ। इस मेले का शुभारंभ डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। मेले में महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी दी । मेले में सीआईएफ ने स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को कार्य करने के लिए एक लाख दस हजार रुपये के चेक बांटे। इसमें दर्जन महिलाओं को जॉब कार्ड बांटे। इसमें बीडीओ कृपाल सिंह, एडीओ सुधीर चौहान, सुधीर रुहेला, ठाकुर दीपक तोमर, रूपेश राठी, राशिद अली मौजूद रहे।