फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन से गैरहाजिर मिले अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी सीडीओ हूब लाल ने विकास भवन का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सीढ़ियों के अलावा दफ्तरों में भी गंदगी के ढेर मिले। अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है, तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

इन दिनों डीडीओ हूब लाल पर सीडीओ बागपत का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास भवन का निरीक्षण किया । विकास भवन के भूतल पर गंदगी मिली, जिस पर नाराजगी जताई गई। नाजिर को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थी। उनके कार्यालय का डस्टबिन गंदा मिला। प्रथम तल पर जाने के लिए सीढ़ियों के आसपास गंदगी मिली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ऑफिस में नहीं मिले, इस कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। दफ्तर में गंदगी फैली हुई थी, कर्मचारी को सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। एससी एवं एसटी वित्त एवं विकास निगम के सहायक प्रबंधक के दफ्तर में गंदगी फैली थी, उन्होंने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। द्वितीय तल पर जाने वाली सीढ़ियों पर भी जाले लगे थे। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के दफ्तर में भी सफाई व्यवस्था खराब मिली। प्रभारी सीडीओ हूब लाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दफ्तर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी भी दफ्तर में गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें