फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को यौगिक क्रियाएं सिखाई और उनके लाभ भी बताए । बृहस्पतिवार को योगाचार्य जितेंद्र आर्य ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने का आधार है। योग को जीवन में आत्मसात करने वाला मनुष्य निरोगी तथा सदा सुखी रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा संचालन, स्कंद संचालन, शीतकारी प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि के अभ्यास कराए। इसमें उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा, नेहा चौहान, शीबा, काजल राजपूत, मोनिका शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें