बालैनी (बागपत)। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में संचालित निर्मल हिंडन अभियान के तहत कर्मचारियों का हिंडन नदी की सफाई अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। सरकारी कर्मचारी और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने बृहस्पतिवार को दिनभर नदी की सफाई की। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने जेसीबी और अन्य उपकरणों से नदी की सफाई की। निर्मल हिंडन के सदस्य रमनकांत त्यागी ने बताया कि हिंडन सेवा के पांचवें दिन पुरा महादेव पुल के दोनों ओर देखने पर अविरल बहती हुई नजर आने लगी है। ग्रामीणों के सहयोग से बृहस्पतिवार को मेरठ और बागपत जनपद के क्षेत्र में साफ किया गया। शुक्रवार से नदी की सफाई के साथ-साथ सौंदर्यीकरण व नाप-जोख का कार्य भी प्रारंभ होगा। आज के भंडारे की व्यवस्था लाहौर गढ़, मिर्जापुर तथा रासना गांव के वरिष्ठ समाजसेवी अमरीश त्यागी, सचिन प्रधान का नेतृत्व किया। इस दौरान अरुण त्यागी, जगपाल त्यागी, राजीव त्यागी, नरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह आदि ने सहयोग किया। निर्मल हिंडन की टीम के सदस्य शुभम कौशिक भी हिंडन सेवा के दौरान मौजूद रहे।