बागपत। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि आज के दौर में महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बेटी दिन दो गुनी और चार चौगुना तरक्की कर रही हैं। बडे़ से बड़े पदों पर आसीन है। देश और प्रदेश के लिए अपनी सेवा दे रही है। उन्होंने लड़कियों को जागरूक किया वह अपने को कमजोर न समझे। पढ़ाई करें तो पूरे ध्यान लगाकर करें और खेलकूद में भाग लें। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद विद्यालयों में अच्छा कार्य करने वाली अध्यापक डॉ. संगीता, कल्पना त्यागी, अनीता शर्मा, पूनम, सुमन, विजय को सम्मानित किया । इसमें बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय, वीरेंद्र पाल, नरेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक अंतिल, प्रवीर सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, अमित गोयल, अनंग पाल मौजूद रहे।