फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुध विद्युत कटौती ने बढ़ायी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजली की समस्याओं से लोग इतने अधिक परेशान हो चुके हैं कि कभी भी उनका गुस्सा फूट सकता है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में हालात और भी खराब है, लेकिन कोई अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में विद्युत समस्याओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कहीं अंधाधुंध कटौती की जा रही है तो कहीं जर्जर विद्युत लाइन के तार लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। ओवर लोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। शहरी क्षेत्र में विद्युत कटौती के चलते लोगों को मात्र 13 से 14 घंटे विद्युत सप्लाई मिल रही है। जबकि प्रदेश सरकार के शहर में 20 से 24 घंटे सप्लाई देने के निर्देश हैं। वहीं यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात करते तो यहां पर मात्र 8 से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति पूरे दिन की दी जा रही है। क्षेत्र के सुरेश, विपिन तोमर, सचिन, राजवीर, कपिल, धर्मेंद्र, हरपाल आदि ने कहा पावर कारपोरेशन के अधिकारी नाममात्र ही बिजली सप्लाई दे रहे हैं। बारिश भी हर साल की अपेक्षा इस बार कम हुई है, इस कारण फसल सूखने की कगार पर है। बिजली संकट के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा में लगे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शीघ्र कार्रवाई न होने पर उन्होंने तहसील पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने कहा ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही लोगों को दी जा रही है। कभी-कभार फाल्ट होने से समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें