फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई और नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा नेताजी के कारण ही हमारे देश को आजादी मिली है। नेताजी गरम दल के स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। स्वतंत्रता संग्राम में यह नारा पूरे देश भर में गुंजा था। भारत देश का प्रत्येक नागरिक नेताजी का ऋणी है। नेताजी के कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें नेताजी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। संचालन कॉलेज निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नेता जी की जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. जावेद अली, मानवेंद्र सचान, राहुल सिंह, मनोज कुमार, जैनेंद्र सिंह, श्वेता राठी, पूनम चौधरी, संदीप कुमार, दीपक कुमार, निखिल कुमार, गोविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें