बागपत। कलक्ट्रेट पहुंची मीतली निवासी दिव्यांग महिला कविता पत्नी देवेंद्र ने बताया कि घर पर शौचालय नहीं है। परिवार के सभी सदस्य खुले में शौच के लिए जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से घर में शौचालय नहीं बनाया जा रहा है। जबकि अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से घर में शौचालय बनवाने की मांग की है।
राष्ट्रीयोदय चेतना रैली निकाली
छपरौली (बागपत)। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीयोदय चेतना के तहत रैली निकाली। लक्ष्मीनगर विभाग के सह संघ चालक रामभरोसे लाला उर्फ भाई जी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। चेतना रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान खंड कार्यवाहक बबलू, सह खंड कार्यवाहक दीपक, प्रचार प्रमुख आशीष रठौड़ा, भूपेंद्र वशिष्ठ, अखिलेश, डॉ. अमित खोखर मौजूद रहे।