बागपत। पुरा महादेव गांव निवासी कृपाल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम लोकपाल शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया ईंट भट्ठे निर्माण के लिए एक व्यक्ति को अपनी जमीन दी । 10 वर्ष बाद धनराशि बढ़ाने का समझौता लिखित में हुआ । उन्होंने कहा उक्त व्यक्ति तक 10 वर्ष बाद न तो धनराशि बढ़ाई और न पूरी धनराशि दी। उन्होंने कहा रुपये न होने के कारण परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजन भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। पीड़ितों ने एडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सभी धनराशि दिलाने की मांग की है। इसमें हरेंद्र, प्रदीप मलिक, धर्मवीर मलिक, अरुण, बबल, महक आदि मौजूद रहे।