बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्मा की 46वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। टटीरी स्थित विवि में कार्यक्रम में नीरू दीदी ने कहा कि ब्रह्मा के मुख्य द्वार पर परमपिता शिव ने बताया कि सभी दुख एवं समस्याओं का मूल काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और आलस्य है। इन पर विजय पाना जरूरी है। इस लिए अब सभी को ब्रह्मचर्य का पालन करने से ही इन पर काबू किया जा सकता है। रूपाली दीदी ने कहा कि कुछ विकारी लोगों ने सोचा कि हमसे भोग के विषय होने जा रहे हैं। उनका हृदय विदीर्ण हो उठा। उन्हें यह नहीं पता था कि यह वाणी ब्रह्मा की न थी बल्कि परमपिता शिव की थी। चेयरमैन विनोद कुमार, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, बैंक प्रबंधक सौरभ कुमार ने अपने विचार रखे। बागपत शहर स्थित ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी ब्रह्मा की पुण्यतिथि मनाई। गीता दीदी ने बताया कि बाबा के गुण और विशेषताओं को बताया। जीवन तो दिव्य गुणों की एक असीम और अनंत खान है। काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।