फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र भविष्य संवारने के लिए योजना बनाकर करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को नैतिक शिक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा छात्र भविष्य और कैरियर को संवारने के लिए योजना बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसमें डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव से हमारी शिक्षा का महत्व अधूरा होता है। ं उन्होंने कहा विद्यार्थी अपनी भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भूलता जा रहा है। शिक्षा वही जो अच्छे संस्कार व सकारात्मक विचार दें। निदेशक शरण शर्मा ने कहा कि शिक्षा का स्तर ओर अधिक सुधारने के लिए योजना बनाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य और कैरियर को संवारने के लिए योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। इससे समय नष्ट न हो। दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती चीज समय होता है और सबसे ज्यादा बर्बाद भी हम समय को ही करते हैं। सेमिनार में स्कूली बच्चों ने शिक्षा के महत्व पर अलग-अलग पोस्टर प्रदर्शित कर प्रशंसा बटोरी। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने मेधावियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें