फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत से निनाना में पसरा गम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत से निनाना में मातम
विज्ञापन

बागपत। फैजपुर-निनाना गांव में महिला की तबीयत अचानक खराब हुई। सीने में दर्द हुआ और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। एक साल में परिवार के चार सदस्यों की मौत इसी तरह के लक्षणों से हो चुकी है।
विज्ञापन

फैजपुर-निनाना निवासी संतू की पत्नी भरपाई (60) शुक्रवार सुबह घर पर कपड़ों की धुलाई कर रही थी। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया, हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे जयवीर ने बताया कि इससे पहले एक साल के अंदर उसके पति संतु (61) के अलावा 32 और 35 वर्षीय बेटों की मौत हो चुकी है। उनकी मौत से पहले उन्हें भी सीने में दर्द जैसे लक्षण देखने में आए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्थानीय चिकित्सक से ही इलाज कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें