फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल और अलाव के लिए 16.50 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन ने बागपत जनपद को ठंड से बचाव के लिए 16.50 लाख रुपये का बजट जारी किया। इसमें से 15 लाख रुपये से गरीबों को कंबल बांटे जाएंगे और 1.50 लाख रुपये में अलाव जलवा जाएंगे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया 15 लाख रुपये में जिले की तीनों तहसीलों में कंबल बांटे जाएंगे। 01.50 लाख रुपये में जनपद के मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था होगी। जनपद की तहसील बागपत, बड़ौत और खेकड़ा को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी एसडीएम को निर्देश दिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए और इसका समय-समय पर निरीक्षण करें, ताकि धनराशि का दुरुपयोग न हो सके। इसके अलावा गरीबों को कंबलों का वितरण कराया जाए। इसके लिए लोगों के लिए चयन किया जाएगा। उसी आधार पर कंबलों का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें