फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का करेंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. शराफत अली ने शहर में कई जगह जनसंपर्क कर वोट मांगे। निरोजपुर रोड बाहरी बस्ती पर बैठक का आयोजन किया । उम्मीदवार ने कहा कि उसका चुनाव चिह्न पानी की टंकी है। लोगों से कहा कि वह चुनाव में समर्थन दें। विकास के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे और प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समाज में भाईचारा रहना चाहिए। एकता ही देश और समाज की ताकत है। उनके साथ राजबीर, मंगल सैन, लोकेंद्र सिंह हेवा, सहंसर पाल सिंह, डॉ विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांगेराम ने अमीनगर सराय में मांगा समर्थन
अमीनगर सराय। निवर्तमान चेयरमैन और अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मांगेराम यादव ने कस्बे में जनसंपर्क किया। टंकी स्थित सभास्थल पर उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने का मकसद सिर्फ विकास है। वह भाईचारे और समाज को साथ लेकर चलते रहे हैं। सर्व समाज के लोगों को भाईचारे के साथ रहना चाहिए। सभा के बाद जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ में बाजार पहुंचा। कस्बे में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया । लोगों से भाईचारे और आपस में प्रेमभाव से रहने का आह्वान किया । प्रत्याशी ने लोगों से कहा कि उनका चुनाव चिन्ह जीप का निशान है।

रालोद प्रत्याशी ने विकास के नाम पर मांगे वोट
बड़ौत। पालिकाध्यक्ष पद के रालोद उम्मीदवार अश्वनी तोमर ने आर्य समाज धर्मशाला बावली रोड और शहर की अन्य कॉलोनियों में सभा की। तोमर ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर विकास के मकसद से चुनाव लड़ रहे हैं। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी अश्वनी तोमर के लिए वोट मांगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ महक सिंह और संचालन डॉ. इरफान मलिक ने किया। इसमें पूर्व चेयरमैन डॉ. मृगेंद्र पाल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ अजय तोमर, रामकुमार चेयरमैन, सतेंद्र प्रमुख, अरुण तोमर बॉबी, अरविंद तोमर, अनिल तोमर, गौरव तोमर, नैन सिंह, रामपाल, कतार सिंह, सुरेश, हरबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन घसीटा सिंह, कटार सिंह, रामपाल सिंह, सुरेश, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया
बड़ौत। बावली रोड पर कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश उपाध्याय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस मौके पर हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कांग्रेस की नीतियां ही समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, हेमंत एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, सत्यपाल पथौलिया, मोनू, डॉ. यूनुस चौधरी, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें