फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फाइल लंबित होने पर बीएसए को रालोद विधायक की ओर से भला बुरा कहा जाने के मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रोष व्यक्त किया। दो शिक्षिकाओं के स्थानांतरण को लेकर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विकास भवन में बीएसए योगराज सिंह पर नाराजगी जाहिर की थी। विधायक का कहना था कि बीएसए ने फाइल लटका दी । शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम के नाम ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि बीएसए के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए था। प्रकरण की जांच और सही कार्रवाई की मांग की। इसमें जिला मंत्री डॉ. जितेंद्र नैन, दिलबाग सिंह, युद्धवीर सिंह और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें