फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कागज संभाले, नामांकन फार्म ले गए दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में कड़ी चौकसी रही। दावेदारों ने नामांकन फार्म प्राप्त किए और इन्हें जमा करने के लिए प्रमाणपत्र पूरे किए। बागपत पालिका से आठ चेयरमैन पद, टटीरी से छह और सराय से छह फार्म लिए गए हैं। सभासदों के लिए भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिए गए। एडीएम वित्त लोकपाल सिंह ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को दावेदारों ने बागपत पालिका के अध्यक्ष और सभासद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्रों को प्राप्त किया। बागपत में 14 चेयरमैन पद के लिए और 43 सभासद के फार्म अलग-अलग दावेदार ले गए। अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह और 18 सभासद के दावेदारों ने नामांकन फार्म लिए। अमीनगर सराय नगर पंचायत के लिए बनाए नामांकन कक्ष में सन्नाटा रहा। एक ही प्रत्याशी के समर्थक ने अलग-अलग नामों से फार्म लिए। सभासद के लिए कोई भी पत्र खरीदने के लिए नहीं पहुंचा।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार राज बहादुर सिंह और सीओ दिलीप कुमार ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के यहां कड़े इंतजाम किए । दूसरी तरफ बागपत पालिका के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. शराफत ने पहले ही दिन नामांकन फार्म खरीदकर अपने अधिवक्ता से इसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली । डॉ. शराफत अपने समर्थकों के साथ नामांकन फार्म दाखिल करने के लिए तहसील पहुंचे, लेकिन वहां पर जमानत धनराशि जमा न होने के कारण नामित नहीं किया । बैंक का अवकाश होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बागपत पालिका :
बागपत पालिका के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. शराफत, कांग्रेस के वकील अहमद, अब्दुल वाहिद, रणवीर चौहान, मनोज वर्मा, सुनीता वर्मा, सपा की बबली देवी और संजय कुमार प्रजापति ने नामांकन फार्म प्राप्त किए हैं।

अग्रवाल मंडी टटीरी:
अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम, राकेश, डॉ. विनोद कुमार, अनीता देवी, सीमा देवी और प्रमोद कुमार के नाम से नामांकन फार्म प्राप्त किए हैं।

अमीनगर सराय:
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन डॉ. मांगेराम यादव के पक्ष से ही छह नामांकन फार्म प्राप्त किए हैं। यहां से कोई सभासद का उम्मीदवार फार्म लेने नहीं पहुंचा है।


दोघट और बड़ौत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र नहीं लिए
बड़ौत। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए शनिवार को तहसील में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बड़ौत के लिए दो काउंटर, इनमें एक अध्यक्ष और एक सभासद के लिए बनाया है। वहीं छपरौली, टीकरी और दोघट नगर पंचायत के लिए एक-एक काउंटर बनाए।
पालिका बड़ौत और तीनों नगर पंचायत एरिया के सदस्य पद के लिए लिए 81 फार्म लिए । जबकि अध्यक्ष पद पर पांच फार्म ब्रिकी हुए। बड़ौत पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी ने फार्म नहीं लिया। बड़ौत वार्ड सभासदों के लिए 69 लोगों ने फार्म प्राप्त किए। छपरौली के अध्यक्ष पद पर तीन और सभासद के लिए सात फार्म प्राप्त किए । टीकरी के अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए चार फार्म प्राप्त किए । दोघट के लिए अध्यक्ष पद के लिए कोई फार्म नहीं लिया। जबकि सभासद के लिए एक फार्म प्राप्त किया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया।

पहली बार ऑन लाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की
बड़ौत। नगर निकाय चुनाव में पहली बार ऑन लाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की। डेढ़ घंटे तक टीकरी टाउन एरिया के काउंटर पर नेट नहीं चल पाया था। इससे वहां मौजूद कर्मचारी परेशान थे। सुरक्षा की दृष्टि से कई प्लाटून पीएसी और कई थानों का पुलिस बल तैनात किया।

खेकड़ा पालिका के अध्यक्ष पद के लिए एक फार्म लिया
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील में एसडीएम आशीष कुमार की देखरेख में खेकड़ा पालिका के अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद के लिए 38 लोगों ने नामांकन फार्म प्राप्त किए।
एसडीएम आशीष कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन की मौजूदगी में पालिका अध्यक्ष और वार्ड सभासद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी सविता यादव पत्नी वेद पाल यादव ने फार्म खरीदा। सभासद के लिए 38 फार्मों की बिक्री हुई। इस दौरान तहसीलदार जशधीर सिंह, थाना प्रभारी एसपी सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सपा की बैठक आज
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि रविवार को बड़ौत के नेहरू रोड स्थित बंधन विवाह मंडप में बैठक होगी। इसमें निकाय चुनाव और पार्टी को मजबूत करने पर मंथन होगा। कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें