बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सदस्यों का धरना जारी रहा। इस मौके पर संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा देवी ने कहा कि किसी भी कीमत पर आंगनबाड़ी का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। धरने पर सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजू, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनिता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि शामिल रहे।
बिनौली में आंगनबाड़ियों ने मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। इसमेें बबली, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनीता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मि विनोद, साधना, अलका, रीता, पिंकी, भावना, नीलम, बबीता आदि रही।
बिना अनुमति धरना दे रही हैं आंगनबाड़ी
बड़ौत। उप्र आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि जनपद मेें धारा 144 लागू होने के बावजूद एक संगठन से जुड़ी कुछ आंगनबाड़ी बिना अनुमति के धरना दे रही है, जो गलत है। इस अवसर पर अमरेश देवी, राजवती, शर्मिला, बबीता, उमा, बिमलेश, रेनू, कविता, अनिता, सविता, अंजु, कमलेश शामिल रही।