फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस प्रशासन ने बुधवार की शाम नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान कोताना रोड से शुरू होकर मैन बाजार में चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानंद कुशवाहा और इंस्पेक्टर हरेराम यादव, ईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन ने अभियान को दिल्ली बस स्टैंड चौराहे से कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति और जगहों पर चलाया। जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान अधिकारियों की व्यापारियों से नोकझोंक हुई। एसडीएम ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाने के बाद स्थापित किया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें