बड़ौत (बागपत)।
वन टारगेट शूटिंग एकेडमी परिसर में शनिवार को आयोजित समारोह मेरठ में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पदक लेकर लौटे शूटरों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
समारोह का शुभारंभ एकेडमी के चेयरमैन विपिन दांगी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने बताया मेरठ में 24 से 31 अगस्त तक चली यूपी स्टेट चैंपियनशिप में एकेडमी की मीनाक्षी बालियान ने 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल मेें जूनियर महिला वर्ग मेें गोल्ड और सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक, सचिन सैनी ने 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल जूनियर वर्ग में गोल्ड, रवि तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में गोल्ड और 25 मीटर स्टैंर्ड पिस्टल में कांस्य पदक, मनोज तोमर, विपिन दांगी और रवि तोमर की टीम स्पर्धा की स्टैंर्ड पिस्टल में कांस्य और अक्षय तोमर ने 10 मीटर एयर रायफल में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया एकेडमी के 25 निशानेबाजों ने आगामी स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई किया। इसमें विजय तोमर, अजय, सागर, प्रिंस, शुभम, सागर, साक्षी, बादल, वर्षा, राजन, हर्ष, खुशी, मुकेश, आकाश, विशाल, अभिषेक, आशुतोष, रवि आदि रहे।