बागपत। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के तत्वावधान में कलक्ट्रेट में रविवार को आधार मेला लगेगा। इसमें लोगों के आधार पंजीकरण किए जाएंगे। इसके लिए सीएससी के प्रबंधक प्रदीप शर्मा और अभिषेक शर्मा को निर्देशित किया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने निर्देश दिए सभी आधार वीएलई उपकरणों के साथ कलक्ट्रेट में नौ बजे उपस्थित हो।