फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खिलाई कृमिनाशक गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को खिलाई कृमिनाशक गोली
विज्ञापन

बागपत। स्कूली बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाई। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने चेकिंग अभियान चलाया। शिक्षकों से कहा गोली से कोई नुकसान नहीं है।
बृहस्पतिवार को जिलेभर के स्कूलों में बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने का अभियान चलाया गया। सीएमओ ने बताया जनपद में सात लाख 13 हजार बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा है। जो बच्चे पहले दिन रहे गए हैं, उन्हें अन्य दिनों में गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा और 17 अगस्त को पूरे जिले की रिपोर्ट कंपाइल होगी। सिसाना के प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने खुद बच्चों को गोली खिलाई। बागपत के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और तीन में भी बच्चों को गोली खिलाई। अभियान को लेकर उत्साह का माहौल रहा। सीएमओ ने बताया जनपद में गोली खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कोई मामला सामने नहीं आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भी स्कूलों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें