बड़ौत (बागपत)।
पंचमुखी मंदिर में हिंदू वाहिनी की बैठक में हिंदुओं को संगठित करने का संकल्प लिया। बलराज सिंह की अध्यक्षता और गुरुवचन के संचालन मेें हुई बैठक में वक्ताओं ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को देखकर एकजुट होने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने गौवंश की रक्षा के लिए कडे़ कदम उठाने और गौवंश पर अत्याचार करने वालों का विरोध करने को कहा। इसमें अशोक, दीपक, जय कुमार, विजय शर्मा, धीरज तोमर, हमेंद्र, शिव मोहन आदि रहे।