फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Tue, 08 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही अधेड़ ने गुटखा मंगवाने के बहाने बच्ची को अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। लोगों को देख आरोपी फरार हो गया। घटना की कोतवाली पर शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


 गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी सोमवार शाम गली में खेल रही थी। पड़ोस के ही 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसकी बेटी को दस रुपए देकर दुकान से गुटखा लेकर आने के लिए कहा। जैसे ही उसकी बेटी गुटखा लेकर उसके पास पहुंची तभी आरोपी ने उसे अपने मकान के कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पड़ोस के लोगों को सुन गई। मौके पर आस पड़ोस के काफी लोग इकट्ठे हो गए।
लोगों ने मकान के दरवाजे खोलकर आरोपी को पकडने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। लोगों ने उसे पकडने का काफी प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मोहल्ले के काफी लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
बागपत । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि 29 फरवरी को दूसरे समुदाय के युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलोच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी इनाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें