फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पेटी हरियाणा की शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 पेटी हरियाणा की शराब के साथ तस्कर को पकड़ा
विज्ञापन

दोघट। पुलिस ने टीकरी कस्बे में एक मकान पर छापा डालकर 10 पेटी हरियाणा की शराब के साथ सत्यम पुत्र अरुण को गिरफ्तार किया है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी की टीकरी कस्बे के एक घर में शराब रखी गई है। एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी सत्यम पुत्र अरुण को पकड़ लिया। युवक को कोर्ट में पेश किया है। इसके अलावा एक वारंटी बामनौली निवासी योगेश पुत्र रणवीर को दबोचा गया है।
बिजरौल की टीम ने निरपुड़ा की टीम को हराया
दोघट। निरपुड़ा गांव में आयोजित चौधरी चरणसिंह कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बिजरौल व निरपुड़ा की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बिजरौल की टीम ने निरपुड़ा को हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के डायरेक्टर सोमपाल फौजी ने किया। इस मौके पर इकबाल राणा, प्रियव्रत राणा, देशेंद्र, बाबा भोल्लर, सुक्रमपाल, विकास, सोनू, अमित, श्रीकांत कौशिक, अंकित मेहरा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग
दोघट। भड़ल गांव में चल रहे चर्म शोधन इकाइयों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अब ऐसे काम चल रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम बड़ौत से कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर चर्मशोध कार्य गांव से बाहर नहीं कराया गया तो आंदोलन करेंगे। चेतावनी देने वालों में जितेंद्र राणा, देवेंद्र प्रधान, राजपाल, सतपाल, प्रदीप, आंनदपाल, सुखबीर, बिल्लू, सुखपाल आदि मुख्य रूप से रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें