फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फेरों से पहले व्हॉट्सएप पर भेज दिए पहली शादी के फोटो... अग्निवीर दूल्हे को पीटा, बरात को बनाया बंधक

Sun, 02 Mar 2025 11:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मेरठ के एक गांव से बागपत के गांव में बरात आई थी। किसी ने व्हॉट्सएप पर पहली शादी के फोटो भेज दिए। इसके बाद बरातियों को बंधक बना लिया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
बरात को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालैनी के ओगटी गांव में बरात लेकर आए मेरठ जिले के अग्निवीर की पहली शादी के फोटो भेजकर शादी तुड़वा दी गई। इससे दुल्हन पक्ष और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने दूल्हे और उसके दोस्तों की पिटाई कर बरात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में पंचायत में समझौता होने के बाद ही दूल्हे और उसके पिता समेत 10-12 लोगों को रोककर बाकी बरातियों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्षेत्र के ओगटी गांव में शनिवार को एक बेटी की बारात मेरठ जिले के एक गांव से आई थी। बारात आने के बाद गांव में चढ़त हो रही थी। उसी दौरान लड़की पक्ष को किसी ने व्हाट्सएप पर दूल्हे की पहली शादी के फोटो भेज दिए। गांव के लोग आक्रोशित हो गए और दूल्हे व बारातियों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया।
 

इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें लड़के पक्ष ने अपनी गलती मानी। पंचायत में निर्णय लिया गया कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष के हुए सभी खर्च देगा। इसके बाद बारात छोड़ दी जाएगी। बताया गया कि दूल्हा अरुणाचल प्रदेश में तैनात है।
 
विज्ञापन

बरातियों को भेज दिया गया, जबकि दूल्हे और उसके पिता समेत 10-12 बरातियों को देर रात तक बंधक बनाकर रखा गया। खर्च के रुपये दिए जाने पर इन सभी को देर रात छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि बरात को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें