फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉरी...पापा: आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई, जिंदगी से तंग आ गई हूं, सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूली बीकॉम की छात्रा

Mon, 13 Feb 2023 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरानगर में बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि पापा आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई...जिंदगी से तंग आ गई हूं....सॉरी।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों पर अच्छा करने का दबाव इस कदर हावी है कि ये कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाता है। कभी यह दबाव घर से मिलता है तो कभी बच्चे खुद-ब-खुद ही इसे लेते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया इंदिरानगर से, जहां बीकॉम की छात्रा हेमू गुप्ता (21) ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा पापा आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई... सॉरी। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, हेमू पढ़ाई के साथ बैंकिंग की कोचिंग भी कर रही थी। पिता संजय कुमार गुप्ता नारियल व पन्नी का व्यापार करते हैं।

मां सीमा देवी घर के नीचे दुकान पर बैठती हैं। संजय ने बताया कि बेटी कुछ दिनों से काफी परेशान थी। स्कूल कोचिंग भी नहीं जा रही थी। कई बार वजह पूछी, लेकिन कुछ बताया नहीं। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर मां ने नीचे दुकान से हेमू को फोन किया। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में गईं तो बेटी फंदे से लटकता मिली। यह देख बेसुध होकर गिर पड़ीं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि न मां-बाप की अच्छी बेटी बन पाई न अच्छी बहन। जिंदगी से तंग आ गई हूं... सॉरी। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

 

अवसाद के चलते छात्रा ने लगाई फांसी
बीकेटी के गुमानी पुरवा निवासी अंशिका उर्फ सोनम यादव (19) ने शुक्रवार शाम को फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, युवती बीए की छात्रा थी और कुछ दिनों से अवसाद में थी। भाई शैलेंद्र ने बताया कि मां गीता देवी सामान खरीदने गई थीं।
विज्ञापन

घर में भतीजा था। इस दौरान सोनम ने फांसी लगा ली। भतीजे ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शैलेंद्र ने बताया कि बहन का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। पिता रामसमुझ यादव पान की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें