फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ युकां कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में जुलूस निकालते शहर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यक? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमर बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर के मूल्य में वृद्धि के विरोध में खाली सिलिडरों के साथ कार्यालय से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहा से नेहरू हाल होते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव विवेक राय ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को नजरअंदाज कर सरकार अपना खजाना भरने में लगी है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार वृद्धि हो रही है। एलपीजी गैस लगातार मंहगे हो रहे हैं। मार्च महीने की पहली तारीख को एक बार फिर एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये वृद्धि हुई है। एक माह में एलपीजी के मूल्य में चार बार वृद्धि की गई। ऐसे में अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में विशाल दुबे, स्वदेश गुप्ता, ऋतुराज सिंह, निखिल पांडेय, आशुतोष चौबे, यसब खान, आयुष यादव, अभयराज, सौरभ तिवारी, विशाल यादव, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें