फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फूलपुर की सड़कों पर दौड़े युवा, मुजफ्फरपुर के अक्षय कुमार रहे अव्वल

विज्ञापन
04 फूलपुर में क्रांति दौड़ में प्रतिभाग करते धावक। संवाद
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर बुधवार को फूलपुर में नवयुवक क्रांति दल की ओर से अंतर प्रदेशीय क्रांति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 37 जिलों के 510 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद अजीम, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, कोतवाल सच्चिदानंद यादव व मोहम्मद आजम ने शांति के प्रतीक के रूप में आसमान में गुब्बारे छोड़कर किया। दौड़ नगर के श्री शंकर जी तिराहा से शुरू होकर रोडवेज, पशु अस्पताल, पुरानी मिर्च मंडी होते हुए पुनः शंकर तिराहा पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में चयन के बाद शीर्ष 20-20 प्रतिभागियों को चौथे राउंड में शामिल किया गया। फाइनल में मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार ने प्रथम, रोहतास (हरियाणा) के प्रिंस राज ने द्वितीय तथा राजस्थान के हेमराज गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नवयुवक क्रांति दल की ओर से बाइक, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और आटा चक्की प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें