फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैकेजिंग वाले तिलकुट ग्राहकों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मकर संक्रांति के मद्देनजर बुधवार को प्रमुख बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। गुड़, तिलकुट, लाई, बताशा और खिचड़ी सामग्री की मांग सबसे ज्यादा रही। ठेलों और दुकानों पर तिल से बने पारंपरिक व्यंजन नजर आए।
विज्ञापन

पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और सूर्योपासना का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में स्नान कर तिल, गुड़, अन्न और वस्त्र का दान करते हैं। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो जाता है।
शास्त्रों में वर्णित विधान के अनुसार तिल से संबंधित दान-पुण्य करने से पापों का नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति मानी जाती है। दुकानदारों के अनुसार पर्व के कारण बिक्री में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।जहां एक ओर लोग पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर आधुनिक पैकेजिंग वाले तिलकुट और मिठाइयों की भी मांग रही। युवा वर्ग ने रेडी-टू-ईट खिचड़ी पैक और गिफ्ट पैक को तरजीह दी। महिलाओं ने घर के लिए विशेष पूजन सामग्री, नए बर्तन और वस्त्र खरीदे। बाजारों में तिल और गुड़ की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर रहा, लेकिन मांग के आगे कीमतें गौण नजर आईं। मकर संक्रांति पर खिचड़ी और तिलकुट का विशेष स्थान है।
विज्ञापन

बाजारों में देसी चावल, दाल, घी और मसालों की बिक्री बढ़ी। तिलकुट की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। दुकानदार राजेश का कहना है कि इस वर्ष ठंड के कारण तिलकुट की खपत और बढ़ गई है। मकर संक्रांति किसानों के लिए भी विशेष महत्व रखती है। नई फसल के आगमन और अच्छी पैदावार की कामना के साथ किसानों ने पूजा की। कई स्थानों पर कृषि उपकरणों की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें