फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑनलाइन गेम खेलने में कर्ज में डूबे युवकों ने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराए पर लेकर बेचीं, 2 गिरफ्तार

विज्ञापन
महाराजगंज थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़।
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम एविएटर खेलने में कर्ज में डूबे युवकों ने किसानों से किराये पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर उन्हें बेच दिया। महराजगंज पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पुलिस ने बरामद किया है। गिरोह के दो अन्य आरोपी अंकुल यादव और गोलू उर्फ संगम मौर्य भाग गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव के किसान गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी सुनील यादव ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराये पर लीं थीं। अपने साथियों उपेंद्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉलियां वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने गोवर्धन ढाला के पास से आरोपी सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर थाना रौनापार क्षेत्र के नैनीजोर गांव और महराजगंज क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे एविएटर ऑनलाइन गेम खेलते थे। उन पर ज्यादा कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने किसानों से 15 हजार प्रतिमाह किराये पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेना शुरू किया। बाद में घरेलू समस्याओं का बहाना बनाकर ट्रॉलियां बेच देते थे और बिक्री से मिले रुपये से अपना कर्ज चुकाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें