फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिघिया नाला पर खतरा बिंदु से 17 सेंटीमीटर नीचे है जलस्तर

विज्ञापन
देवारा में जलस्तर बढ़ने के बाद कटान करती नदी। संवाद
विज्ञापन
लाटघाट।
विज्ञापन

सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। कुछ दिन पहले खतरा बिंदु के करीब पहुंचने के बाद नदी का जलस्तर घटने से देवारा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बैराजों से दोबारा पानी छोड़े जाने के बाद नदी का रुख बदल गया है। बुधवार की शाम चार बजे जारी जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार बदरहुआ नाले पर नदी का जलस्तर 70.94 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 17 सेंटीमीटर ज्यादा है। वहीं, डिघिया नाले पर जलस्तर 70.23 मीटर पहुंच गया, इसमें 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डिघिया नाले का खतरा बिंदु 70.40 मीटर और बदरहुआ नाले का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है।
टीमें कर रहीं हैं निगरानी, तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह
जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है तथा तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ और कटान का खतरा फिर मंडराने लगा है। इससे तटवर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कटान लगातार तेज हो रही है। देवारा खास राजा, चक्की, सहबदिया और बरामदपुर गांव के सामने नदी तेजी से जमीन काट रही है। गोला-हाजीपुर पुल के पूर्वी हिस्से में भी कटान का दायरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहबदिया और बरामदपुर गांव में सबसे ज्यादा हो रही कटान
सहबदिया गांव के सामने गया सिंह पटेल के खेत के पास नदी की धारा तेजी से कटान कर रही है, जबकि बरामदपुर गांव के सामने भी खेत नदी में समाने लगे हैं। इससे किसानों की फसल और कृषि भूमि पर खतरा गहरा गया है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से परखू पाइन, बंबू क्रेट और गैबियन संरचनाएं लगाकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। विभागीय टीमें संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर रही हैं, ताकि कटान को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई और गांवों के सामने संकट खड़ा हो सकता है।

जलस्तर एक नजर में
स्थान - खतरा बिंदु - जलस्तर
बदरहुआ नाला - 71.68 - 70.94 मीटर
डिघिया नाला - 70.40 - 70.23 मीटर
कटान प्रभावित प्रमुख गांव - देवारा खास राजा, चक्की, सहबदिया, बरामदपुर और गोला-हाजीपुर पुल का पूर्वी क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें