फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय आए युवक की ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मृतक किसी काम से तहसील मुख्यालय आ रहा था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। खुरासन रोड स्टेशन के होम सिग्नल के पास बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ मिला। जानकारी होते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक के पास मिले एलआईसी के कुछ कागजात के आधार पर उसकी पहचान 45 वर्षीय हवलदार पुत्र जयराम निवासी सिसवारा- नरवें थाना दीदारगंज के रुप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र राहुल ने शव की पहचान किया। उसने बताया कि वह किसी काम से फूलपुर तहसील मुख्यालय आने के लिए सुबह ही घर से निकले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व चार पुत्रियों के पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें